फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Armed miscreants robbed the mother-son riding bike

सशस्त्र बदमाशों ने बाइक सवार मां-बेटे को पीटकर लूटा

Mon, 19 Jul 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Armed miscreants robbed the mother-son riding bike
घटना की जानकारी देता पीड़ित आनंद चतुर्वेदी - फोटो : MAHOBA
पनवाड़ी (महोबा)। लोहरगांव-कोहनिया मार्ग पर रविवार की रात सशस्त्र बदमाशों ने कोटेदार व उसकी मां को पीटकर नगदी, जेवर व मोबाइल लूट लिया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। पीड़ित ने घटना की तहरीर महोबकंठ में दी है।
विज्ञापन

थाना महोबकंठ के धरवार गांव निवासी आनंद चतुर्वेदी धरवार गांव में सरकारी राशन की दुकान चलाता है। रविवार को वह अपनी मां मीरा के साथ रिपनौर गांव में एक पारिवारिक तेरहवीं में शामिल होने गया था। रात दस बजे बाइक से घर लौटते समय लोहरगांव-कोहनिया मार्ग में पांच सशस्त्र बदमाशों ने दो बाइकें सड़क पर आड़ी-तिरछी लगाकर रोक लिया।
विज्ञापन

उसे तमंचे की बट से पीटने लगे। बीच-बचाव करने पर मां को भी मारापीटा और गले में सोने की जंजीर, मंगलसूत्र, छीन लिया। उसका पर्स, मोबाइल लूट ले गए। बाइक की चाबी भी छीन ले गए। लह किसी तरह रिपनौर गांव पहुंचे और रिश्तेदारों को बुलाकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष प्रभाकर उपाध्याय पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंच गए और बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि पर्स में 20 हजार रुपये के अलावा पेनकार्ड, आधारकार्ड, एटीएम व अन्य कागजात थे। आनंद धरवार गांव में सरकारी राशन की दुकान चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed