फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Armed miscreants entered the house, looted lakhs

सशस्त्र बदमाशों ने घर में घुसकर की लाखों की लूटपाट

Mon, 18 Oct 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Armed miscreants entered the house, looted lakhs
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के सुकौरा गांव में असलहों से लैस छह बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की। आहत पाकर वृद्धा के जाग जाने पर बदमाशों ने कनपटी में तमंचा लगाकर एक लाख रुपये व सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंच तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

सुकौरा गांव निवासी नाथूराम बुधौलिया ने बताया कि शनिवार की रात परिवार के साथ घर पर सो रहा था। असलहों से लैस छह बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस आए। आहट पाकर पत्नी प्रेमा बुधौलिया (65) जग गई। एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर गले में पहने मंगलसूत्र व अन्य जेवरात उतरवा लिए। इसके बाद अलमारी से एक लाख रुपये व करीब चार लाख रुपये कीमत के जेवरात लूट लिए। बाद में बदमाश भाग गए।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि बदमाशों की संख्या छह थी। चार लोग अंदर आ गए थे जबकि दो लोग बाहर खड़े थे। कनपटी में तमंचा लगाए होने के कारण वह कुछ बोल नहीं सकी। रविवार को पीड़ित नाथूराम ने थाना कबरई में तहरीर दी। उसका आरोप है कि पुलिस ने जांच की बात कहकर उसे टहला दिया। उधर, थानाध्यक्ष दिनेश सिंह का कहना है कि घटनास्थल का मौका मुआयना किया जाएगा। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूटपाट से पहले एक और घर को बनाया निशाना
सुकौरा गांव में लूटपाट की घटना को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने चुनुबाद प्रजापति के मकान में धावा बोला। जहां से बदमाश 50 हजार रुपये, डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवरात व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना के समय गृहस्वामी व अन्य परिजन गहरी नींद में सोते रहे। रविवार की सुबह जब परिजन जागे तो सामान बिखरा व माल गायब देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed