फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Arise, awake, and stop not till you reach your goal

Mahoba News: उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको

Mon, 12 Jan 2026 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 12 Jan 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Arise, awake, and stop not till you reach your goal
फोटो 12 एमएएचपी 21 परिचय-विवेकानंद पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद - फोटो : राम मूरत निषाद।
महोबा। स्वामी विवेकानंद की जयंती सोमवार को युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान जिलेभर में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं और स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शहर के स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। प्राचार्य डॉ. आरिफ राईन ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत के गौरव व युवा शक्ति के प्रतीक हैं। उन्होंने विश्व में भारत की आध्यत्मिकता व ज्ञान का झंडा फहराया। उन्होंने जीवन की सफलता का मंत्र दिया, उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक अपने लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस पर साईं इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भाषण प्रतियोगिता में आदित्य वर्मा ने पहला, दीक्षा ने दूसरा व प्रियांशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। कविता प्रतियोगिता में काजल पहले, प्रिया दूसरे और अनन्या तीसरे स्थान पर रहीं। जिला युवा कल्याण अधिकारी मतगंजन प्रसाद कुशवाहा व प्रधानाचार्य कुंवर बहादुर ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उधर, भारतीय शिक्षा समिति कानपुर प्रांत की ओर से आयोजित स्वदेशी संकल्प दौड़ शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से शुरू हुई जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।
विज्ञापन

श्रीनगर संवाद के अनुसार कस्बे के विवेकानंद पब्लिक स्कूल में बच्चों ने राष्ट्रीय एकांकी, कव्वाली आदि की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन कर रहे अरविंद तिवारी ने छात्र-छात्राओं को सूर्योदय से पहले उठने की शपथ दिलाई। इस मौके पर विद्यालय के संरक्षक विष्णुस्वरूप शुक्ला, आशीष मिश्रा, अनिल शुक्ला, बुंदेलखंड नवोदय विद्यालय के प्राचार्य विश्वनाथ सिंह, प्रबंधक अनीता शुक्ला आदि मौजूद रहे। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार जय बुंदेलखंड महाविद्यालय में जयंती पर विद्यालय के निदेशक छोटेलाल ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी विपिन मिश्रा, सचिन बाबू आदि मौजूद रहे। वहीं, किशोर गोस्वामी महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में इखलाक अहमद, संगीता, नीरज, राजेंद्र कुमार, दशरथ राजपूत, पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
युवा अधिवक्ता दिवस के रूप में मनी विवेकानंद की जयंती
महोबा। स्वामी विवेकानंद की जयंती को अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की जिला इकाई ने युवा अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया। अधिवक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। अतिथियों ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मुख्य अतिथि कृष्ण बिहारी दीक्षित, रामप्रकाश शुक्ला, बार संघ के अध्यक्ष रामसहाय राजपूत, महामंत्री अजीत सिंह परिहार, परिषद के अध्यक्ष कैलाशनाथ गोस्वामी, महामंत्री कृष्णगोपाल द्विवेदी, कोमल सिंह यादव, दिव्या राजपूत, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।

फोटो 12 एमएएचपी 21 परिचय-विवेकानंद पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद

फोटो 12 एमएएचपी 21 परिचय-विवेकानंद पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद- फोटो : राम मूरत निषाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed