फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Apply for ITI admission by the 11th.

Mahoba News: आईटीआई में दाखिले के लिए 11 तक करें आवेदन

Thu, 08 Oct 2026 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Apply for ITI admission by the 11th.
महोबा। राजकीय आईटीआई में दाखिला लेने से चूके विद्यार्थियों को एक और मौका दिया गया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी कई सीटें खाली रह गई हैं। इन सीटों को भरने के लिए राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद ने पांचवे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहली बार आवेदन करने वाले विद्यार्थी भी इसमें शामिल हो सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 11 अक्तूबर की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

जनपद में चार राजकीय आईटीआई महोबा, चरखारी, बेलाताल व खरेला संचालित हैं। पांचवे चरण में पहले से पंजीकृत लेकिन दाखिला नहीं ले सके अथवा चयन से वंचित रहे अभ्यर्थियों को भी अवसर दिया गया है। प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण में चयनित होने के बावजूद प्रवेश न लेने वाले विद्यार्थी भी पंजीकरण संख्या व जन्मतिथि के माध्यम से इस चरण की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। पूर्व पंजीकृत अभ्यर्थी पंचम चरण में अपने विकल्पों में बदलाव कर दोबारा पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थी अपनी पसंद के संस्थान, उपलब्ध व्यवसाय और शैक्षिक योग्यता से जुड़े विकल्प फिर से दर्ज कर सकेंगे। पांचवे चरण में पहली बार आईटीआई में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को भी शामिल किया गया है। आईटीआई के प्रधानाचार्य अभिषेक मिश्रा का कहना है कि पांचवें चरण में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को 11 अक्तूबर तक आवेदन व विकल्प भरने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हैं राजकीय आईटीआई की खाली सीटें
आईटीआई-ग्रुप ए-ग्रुप बी
महोबा-197-45
चरखारी-158-85
खरेला-120-68
जैतपुर-90-53
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed