{"_id":"5ff0afc68ebc3e3d5028c6f3","slug":"anna-cattle-injured-four-people-mahoba-news-knp6036243132","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना साड़ का आतंक, चार लोगों पर हमला कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना साड़ का आतंक, चार लोगों पर हमला कर किया घायल
विज्ञापन
साड़ के हमले से घायल किसान
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलाताल (महोबा)। अन्ना जानवर किसानों के लिए आफत बने हैं। शनिवार को तारबाड़ी तोड़कर खेत में घुसे अन्ना सांड़ को किसानों ने भगाने लगा। इस पर सांड़ ने चार किसानों पर हमला कर दिया। घायल किसानों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में भर्ती कराया गया। अन्ना सांड़ के आंतक से किसान भयभीत हैं।
कस्बा जैतपुर के घुसियानापुरा निवासी देशराज के खेत में अन्ना सांड़ फसल नष्ट कर रहा था। तभी किसान ने सांड़ को भगाने का प्रयास किया, लेकिन सांड़ के न भागने पर आसपास के किसान एकत्र हो गए और लाठी-डंडे लेकर उसे हांकने लगे। इससे सांड़ हमलावर हो गया और एक के बाद चार किसानों पर टूट पड़ा। इससे किसान देशराज (55), नंदकिशोर (60), कमलू (25) व बाबू सिंह (62) घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी जैतपुर में भर्ती कराया गया।
अन्ना जानवरों पर अंकुश नहीं लग रहा है। 50 से अधिक जानवर खुले में घूम रहे हैं। दिनरात रखवाली के बाद भी खेतों में खड़ी फसल नहीं बच पा रही है। अन्ना जानवरों को भगाने पर वह हमलावर हो जाते हैं। गोशालाओं में अन्ना जानवरों की व्यवस्था न किए जाने से समस्या बनी है।