{"_id":"68b1fab033a979878302ce53","slug":"anjis-team-wins-the-yoga-competition-mahoba-news-c-223-1-ham1002-129455-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: योग प्रतियोगिता में ऐंझी की टीम विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: योग प्रतियोगिता में ऐंझी की टीम विजयी
Sat, 30 Aug 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
गहरौली। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ऐंझी कंपोजिट विद्यालय में न्याय पंचायत स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 4 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय ऐंझी की टीम ने विजय हासिल की। प्रतियोगिता में इं प्र. ब्राम्हप्रकाश, बीरपाल एव समस्त स्कूल स्टॉप ने सहयोग प्रदान किया। अन्य प्रतियोगिताएं शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय महेरा में होंगी।
खेल दिवस पर फिट इंडिया मूवमेंट की शपथ दिलाई
हमीरपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर फिट इंडिया मूवमेंट विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें प्राध्यापिका डॉ. शालिनी के द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट की शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सबा कौसर ने कहा कि 17 से 19 वर्ष की आयु की बालिकाओं को स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन योगा करना चाहिए। प्राध्यापक आलोक कुमार ने मेजर ध्यानचंद जी के जीवन वृतांत पर प्रकाश डाला। संचालन क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अशोक बाबू ने तथा समापन लवकुश कुमार ने किया। वहीं कैरम बोर्ड व शतरंत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने बहुत ही उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं में सृष्टि, श्रुत्यादि सिंह, भूरी देवी, निधि देवी, प्रांजल मानसी सैनी, सानिया, रिंकी, शिवानी गुप्ता, आसना सोनी, सावित्री देवी और शिवानी सिंह शामिल रहीं।