फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Angry husband hanged his life after a dispute with his wife

पत्नी से विवाद होने पर नाराज पति ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 30 Jun 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Angry husband hanged his life after a dispute with his wife
चरखारी (महोबा)। कोतवाली के ग्राम सूपा में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई। नाराज पति ने मकान के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम सूपा निवासी जगदीश (45) पुत्र भवानीदीन पत्नी ममता के साथ दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। लॉकडाउन के दौरान पति-पत्नी घर वापस आ गए। छह दिन पहले किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। नाराज पत्नी ममता अपने तीनों बच्चों को छोड़कर पिता के घर दिल्ली चली गई। पति परेशान रहने लगा। सोमवार की देर शाम जगदीश ने मकान के कमरे में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। जब बच्चों ने पिता को फंदे पर झूलते देखा तो पड़ोसियों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed