फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Angry husband dies by consuming poison after dispute with wife

पत्नी से विवाद होने पर नाराज पति ने जहर खाकर दी जान

Mon, 24 Feb 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Angry husband dies by consuming poison after dispute with wife
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के ग्राम बसौरा में पत्नी से विवाद होने पर नाराज पति ने जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन

ग्राम बसौरा निवासी रामू प्रजापति (25) पुत्र रामआसरे का सोमवार की सुबह अपनी पत्नी हेमवती का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी होने पर पति घर से बाहर निकल गया। कुछ देर बाद घर आकर उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ पर परिजन उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर ले जाने लगे लेकिन उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना तत्काल थाना श्रीनगर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन घटना का कारण पत्नी से विवाद बता रहे हैं। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed