फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Angered by his wife's visit to her maternal home, the young man committed suicide by hanging himself

Mahoba News: पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 30 Apr 2024 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 30 Apr 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Angered by his wife's visit to her maternal home, the young man committed suicide by hanging himself
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के शिवहार गांव में लड़-झगड़कर पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव खेत में बनी झोपड़ी के पास लगे पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

शिवहार गांव निवासी बिंदा उर्फ देशपथ अहिरवार (31) चार बीघा भूमि पर खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। 26 अप्रैल को उसका किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। कहासुनी होने से नाराज होकर पत्नी मायके चली गई थी। इससे युवक परेशान था। सोमवार की देर शाम वह घर से भोजन करके खेत की रखवाली करने गया था।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह देशपथ का शव लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी लेते हुए ग्रामीणों से भी पूछताछ की। थानाध्यक्ष गोपालचंद्र कनौजिया का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed