फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Angered by an argument with her husband, a woman committed suicide by consuming poison

Mahoba News: पति से कहासुनी से नाराज महिला ने जहर खाकर दी जान

Mon, 25 Dec 2023 05:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 05:00 PM IST
विज्ञापन
Angered by an argument with her husband, a woman committed suicide by consuming poison

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

कबरई (महोबा)। थाना कबरई के खजुरिहा पहरा गांव में पति से कहासुनी होने से नाराज महिला ने जहर खाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में मातम छा गया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।



खजुरिहा पहरा गांव निवासी संतोष कुशवाहा सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहता है। वह चाय-नाश्ता की दुकान करके परिवार का भरण-पोषण करता है। रविवार की रात उसका अपनी पत्नी देवकी (30) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी होने पर नाराज पत्नी अपने कमरे में चली गई और देर रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर महिला ने जहर खाने की बात बताई। तब परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतका की बहन भागवती ने बताया कि सुबह चार बजे हालत बिगड़ने पर पति संतोष ने फोन पर बात कराई। तब देवकी ने बताया कि उसने कीटनाशक दवा खा ली है। सूचना पर पुलिस ने परिजनों से मामले की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से मृतका के तीन बच्चों सोहिल (12), कपिल (09) व साहिल (06) का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




युवक समेत तीन ने खाया जहर

महोबा। जिले में युवक समेत तीन लोगों ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। कोतवाली क्षेत्र के छिकहरा गांव निवासी उमाशंकर (23) रविवार की रात घर पर था। तभी किसी बात से नाराज होकर उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी तरह चुरबरा निवासी अनीता (25) व बम्हौरी गौसाई निवासी सुधा (26) ने घर पर जहर खाकर जान देने की कोशिश की। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed