फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   An additional coach will be added to the Prayagraj-Nizamuddin Summer Special train.

Mahoba News: प्रयागराज-निजामुद्दीन समर स्पेशल ट्रेन में जुड़ेगा एक अतिरिक्त कोच

Sun, 31 May 2026 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
An additional coach will be added to the Prayagraj-Nizamuddin Summer Special train.
महोबा। रेलवे ने प्रयागराज-निजामुद्दीन समर स्पेशल ट्रेन में एक अतिरिक्त शयनयान श्रेणी कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। रेल प्रशासन ने ग्रीष्मकालीन अवकाश अवधि में बढ़ी हुई यात्रा मांग को देखते हुए यह फैसला किया है। गाड़ी संख्या 04123 प्रयागराज-निजामुद्दीन में 31 मई से 28 जून तक अतिरिक्त कोच जुड़ेगा। गाड़ी संख्या 04124 निजामुद्दीन-प्रयागराज में एक से 29 जून तक यह सुविधा प्रभावी रहेगी। इस अस्थायी वृद्धि से प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को समुचित लाभ मिलेगा। अतिरिक्त कोच लगने के बाद ट्रेन की कुल संरचना 22 आईसीएफ कोचों की हो जाएगी। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने यात्रियों से 139 या एनटीईएस से अपने आरक्षण की स्थिति की पुष्टि करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed