{"_id":"62128b5d8df79303003498c3","slug":"amidst-sporadic-incidents-64-57-percent-polling-in-the-district-mahoba-news-knp681700832","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुटपुट घटनाओं के बीच जिले में 64.57 फीसदी हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुटपुट घटनाओं के बीच जिले में 64.57 फीसदी हुआ मतदान
विज्ञापन
महोबा। जिले की महोबा सदर व चरखारी सीट के लिए रविवार को हुआ मतदान छुटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण रहा। जिले में 64.57 फीसदी मतदान हुआ। चरखारी विधानसभा के गरोड़ा में सड़क व पुल की मांग को लेकर और बसरिया में फसल बीमा के मुआवजे के लिए ग्रामीण वोट डालने नहीं पहुंचे। अफसरों के आश्वासन के बाद दोनों स्थानों पर तीन घंटे बाद सुबह 10 बजे मतदान शुरु हो सका। ईवीएम की फोटो खींचकर सोशल मीडिया में अपलोड किए जाने पर रिटर्निंग ऑफीसर ने अज्ञात युवक के खिलाफ कोतवाली कुलपहाड़ में मामला दर्ज कराया।
जिले के 787 बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरु हुआ। कई बूथों पर मॉकपोल में समस्या आई। तमौरा व कनकुआं में ईवीएम में खराबी आने के चलते एक घंटे देरी से मतदान शुरु हुआ। प्रेक्षक टीएस राजशेखर, जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह बूथों का भ्रमण कर पल-पल की गतिविधियों का जायजा लेते रहे। विधानसभा चरखारी के गड़ोरा में गांव को जोड़ने वाले पुल का निर्माण न कराए जाने पर ग्रामीण लामबंद हो गए और बूथों पर वोट डालने नहीं पहुंचे। इसी तरह बसरिया के ग्रामीणों ने ओलावृष्टि से बर्बाद फसल की क्षतिपूर्ति न मिलने पर मतदान से इंकार कर दिया। सूचना पर एसडीएम कुलपहाड़ स्वेता पांडेय, सीओ उमेशचंद्र ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। आश्वासन के बाद ग्रामीण माने। जिससे तीन घंटे बाद दस बजे मतदान शुरु हो सका। बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए।
विधानसभा महोबा के बूथ संख्या 90 पर बीएलओ के बीजेपी के चुनाव चिन्ह वाली टोपी और गमछा पहनकर पोलिंग बूथ के पास बैठने का ट्वीट समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल से किया गया। जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन मामला सही नहीं मिला और कोई बीएलओ किसी पार्टी का गमछा व टोपी लगाए नहीं पाया गया। कुछ बूथों पर मतदाताओं के नाम सूची से गायब होने पर लोगों ने नाराजगी जताई।