फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Also play a responsibility to prevent malnutrition head

कुपोषण से बचाव में प्रधान भी निभाएं जिम्मेदारी

Sat, 20 Jun 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा Updated Sat, 20 Jun 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Also play a responsibility to prevent malnutrition head
 जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य विभाग के साथ सामंजस्य बनाकर कुपोषण को पूरी तरह से मिटाने का संकल्प लें, तभी हम बच्चों को इससे पूरी तरह सुरक्षित कर सकते हैं।  
विज्ञापन

जिलाधिकारी कबरई विकासख्ंाड के ग्राम पसवारा स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित स्वास्थ्य पोषण दिवस के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जिन ग्रामीणों के पास बीपीएल कार्ड भी नहीं हैं उन्हें भी बीस किलो खाद्यान्न प्रतिमाह दिया जाएगा, इस बाबत मौजूद जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता को आवश्यक निर्देश दिए गए है । जिला कार्यक्रम अधिकारी रामेश्वर पाल ने बताया कि गांव में तीन आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। थाना पसवारा के एक कें द्र मेें 41 गर्भवती महिलाएं, 54 छात्राएं, 7 माह से 3 वर्ष के बीच आयु वर्ग के 244 बच्चे, 3 से 6 वर्ष की आयु के 275 बच्चे पंजीकृत हैं। बच्चों का नियमित वजन लेकर उन्होंने पौष्टिक आहार दिए जाते हैं, ताकि कुपोषण से उन्हें बचाया जा सके । समाजसेवी नेहा चंसौरिया ने कहा कि माहवारी के दौरान महिलाओं को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने इस दौरान लापरवाही करने से होने वाले संक्रमण के बारे में महिलाओं से विस्तार से बात की और स्वस्थ्य रहने के अलावा सैनेटरी नैपकिन के उपयोग पर बल दिया।  साथ ही निशुल्क नैपकिनों का वितरण भी किया। सीएमओ ने महिलाओं और ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कुपोषण से बचाव के लिए ग्राम प्रधानों को भी जिम्मेदारी निभाने की बात कही। इस अवसर पर डीएम के अलावा सीडीओ, सीएमओ, डीडीओ सहित तमाम अधिकारी,मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed