फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Allotment of 123 liquor stores from e-lottery

ई-लाटरी से 123 शराब दुकानों का हुआ आवंटन

Mon, 19 Mar 2018 10:45 PM IST
mahoba
mahoba Updated Mon, 19 Mar 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
Allotment of 123 liquor stores from e-lottery
ई-लाटरी से दुकानें आवंटित होने के बाद निर्देश देते डीएम - फोटो : amarujala
 महोबा।  जिले में स्थित देशी, विदेशी मदिरा एवं बीयर की फुटकर दुकानों का व्यवस्थापन सोमवार को ई-लाटरी के माध्यम सें किया गया। जिलाधिकारी सहदेव, पुलिस अधीक्षक एन कोलांची, मंडलायुक्त द्वारा नामित सहायक आबकारी आयुक्त गाजियाबाद आर एस चौधरी व अपर आयुक्त प्रशासन डीएस उपाध्याय की उपस्थिति में ई-लाटरी खोली गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक देशी, विदेशी मदिरा एवं बीयर की दुकानों के लिए 123 दुकानों के सापेक्ष कुल 749 आवेदन हुए थे। जिनमें देशी मदिरा की 77 दुकानों के लिए 374, विदेशी मदिरा की 27 दुकानों के लिए 212 तथा बीयर की 19 दुकानों के लिए 163 आवेदन डाले गये थे। दुकानों का व्यवस्थापन जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुआ। ई-लाटरी सिस्टम से सभी आवेदकों की मौजूदगी में दुकानों का आवंटन किया गया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सहदेव ने जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सोनकर को निर्देश दिए कि सभी आवंटियों को आज ही आवंटन पत्र निर्गत किए जाए। आवंटियों को रोककर कलक्ट्रेट सभागार से आवंटन पत्र जारी किये जायें। ई- लाटरी की पूरी व्यवस्था को जिला सूचना विज्ञान अधिकारी योगेंद्र परिहार द्वारा नियंत्रित किया गया। द्वितीय चरण के लिए अवशेष देशी शराब, विदेशी मदिरा एवं बीयर की फुटकर दुकानों के लिए आवेदन 21 मार्च को प्रात: 10 बजे से 23 मार्च 2018 को शाम सात बजे तक किये जा सकते हैं। जिनका व्यवस्थापन ई-लॉटरी के माध्यम से 26 मार्च को कलक्ट्रेट सभागार में किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed