फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Aktouha won the inaugural match by putting a boundary on the last ball

अंतिम गेंद में बाउंड्री लगाकर अकठौंहा ने जीता उदघाटन मैच

Fri, 03 Jan 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Aktouha won the inaugural match by putting a boundary on the last ball
कुलपहाड़ (महोबा)। तहसील कुलपहाड़ के विजयपुर में शुक्रवार से अवधूतानंद अंतर्जनपदीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया। उदघाटन मैच अकठौंहा व कमालपुरा टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में अकठौंहा के खिलाड़ी ने अंतिम गेंद पर बाउंड्री लगाकर टीम को जीत दिलाई। क्रिकेट मैच देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

ग्राम विजयपुर में आयोजित अंतर्जनपदीय क्रिकेट टूर्नामेंट में महोबा, बांदा, हमीरपुर व जनपद जालौन की टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट का उदघाटन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पनवाडी़ संजय द्विवेदी ने किया। कमालपुरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। 10-10 ओवर के निर्धारित मुकाबले में कमालपुरा टीम ने 80 रन बनाए। जिसमें धीरेंद्र ने सर्वाधिक 27 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अकठौंहा की टीम की शुरूआत शानदार रही। 9 ओवर में टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 69 रन बनाए। टीम को आखिरी ओवर में 12 रन चाहिए थे। अंतिम गेंद पर खिलाड़ी शाहरुख ने चौका जड़कर टीम को जीत दिलाई। अकठौंहा की ओर से शाहरुख ने 37 रन बनाए व दो विकेट लिए। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ दी मैच चुना गया। अंपायर की भूमिका अमित द्विवेदी व देशराज वर्मा राठ ने निभाई। आयोजक ग्राम प्रधान धीरेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि टूर्नामेंट में एक दर्जन से अधिक टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed