{"_id":"627c09d5ccb7947157366d20","slug":"agro-industrial-area-to-be-built-in-mahoba-ravikant-mahoba-news-knp696262471","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा में बनेगा कृषि औद्योगिक क्षेत्र- रविकांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा में बनेगा कृषि औद्योगिक क्षेत्र- रविकांत
विज्ञापन
महोबा। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में आयोजित व्यापारी संवाद कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष व राज्यमंत्री रविकांत गर्ग ने कहा कि महोबा में कृषि औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इससे कृषि पर आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिल सके।
शहर के नवीन गल्ला मंडी में कार्यक्रम के दौरान भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने कहा कि तमिलनाडु की तर्ज पर यहां भी फुटपाथ पर बैठे पटरी व्यापारियों को पहले उचित जगह दी जाए। अतिक्रमण हटाने के नाम पर उनका उत्पीड़न न हो।
कार्यक्रम में एमएलसी जीतेंद्र सिंह सेंगर, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, बांदा के पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे, राजकुमार राज, अमित सेठ, महोबा जिलाध्यक्ष सेवक नंदवानी, आशीष शिवहरे, महामंत्री अजय बरसैंया, उपाध्यक्ष राजेश सिंह, संजीव गुप्ता, बाबी साहू समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पान की खेती को मिलेगा बढ़ावा
महोबा। राज्यमंत्री रविकांत गर्ग ने जिला उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। कहाकि जिले में गोरखगिरि पर्वत, कीरत सागर, मदन सागर, कल्पवृक्ष व पान की खेती होती है, इन सब पर काम किया जा रहा है। जिले को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने के प्रयास चल रहे हैं। जिससे सैलानी महोबा से जुड़ सके। बैठक में व्यापारी दीपक गुरुदेव व शिवकुमार सोनी ने चरखारी में बिजली के खंभे दुरुस्त कराने, शक्तिनगर में खंभे लगवाने और नवीन गल्ला मंडी पचपहरा में बिजली व्यवस्था कराने की मांग रखी। बोर्ड के अध्यक्ष ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मोतीलाल यादव को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।