{"_id":"5c96702fbdec22146f5150c0","slug":"against-illegal-occupationdemonstration-of-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जा किए जाने के विरोध में अल्पसंख्यकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जा किए जाने के विरोध में अल्पसंख्यकों का प्रदर्शन
Sat, 23 Mar 2019 11:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
mahoba
mahoba
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते अल्पसंख्यक समुदाय के लोग
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महोबा। कस्बा खरेला में कब्रिस्तान की जमीन पर नगर पंचायत द्वारा अवैध तरीके से निर्माण कराए जाने से नाराज अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। बाद में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य बंद कराए जाने की मांग की। डीएम सहदेव ने तत्काल उपजिलाधिकारी चरखारी अरविंद कुमार को मामले की जांचकर निर्माण कार्य बंद कराए जाने के निर्देश दिए।
खरेला निवासी मोहम्मद अय्यूब, मुन्ना, यूसुफ सहित आधा सैकड़ा से ज्यादा लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कब्रिस्तान की भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को बंद कराए जाने की मांग की। जिलाधिकारी ने मामले की जांच उपजिलाधिकारी चरखारी को सौंपते हुए निर्माण अवैैध पाए जाने पर काम बंद कराने के निर्देश दिए।