{"_id":"2ea0bd0d4d25bbbb73e0ccc9dad8c477","slug":"again-on-roadways-after-worship-began-construction-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवन पूजन के बाद रोडवेज कार्य निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवन पूजन के बाद रोडवेज कार्य निर्माण शुरू
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Wed, 24 Jun 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्जर रोडवेज की इमारत का लंबे इंतजार के बाद बुधवार को हवन पूजन के बाद निर्माण कार्य की शुरूआत हो गई है। बड़े लंबे इंतजार के बाद कार्यदायी संस्था ने जर्जर इमारत को ढहाने का काम किया।
6 करोड़ की लागत से रोडवेज महोबा का निर्माण कार्य कराया जाना है। नए माडल में तीन मंजिला रोडवेज की इमारत तैयार की जाएगी। रोडवेज के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी समाज कल्याण निर्माण निगम को सौंपी गई है। निर्माण का कार्य बुधवार से कार्यदायी संस्था ने शुरू कर दिया है। सबसे पहले पुरानी जर्जर इमारत की इमारत टूटने का कार्य कराया जा रहा है। इससे पहले रोडवेज परिसर में हवन पूजन शुरू किया गया। पिछले एक माह से अधर में लटका रोडवेज निर्माण का कार्य बुधवार से शुरू कराया गया है। रोडवेज का कार्य शुरू होते ही रोडवेज परिसर व रोडवेज के बाहर रखे दुकानदारों में बेचैनी बढ़ गई है। उधर उपजिलाधिकारी सदर ने रोडवेज की बाउंड्री से सटाकर डिब्बे, गुमटियां रखने वाले तीन दर्जन से ज्यादा दुकानदारों को चौबीस घंटे के अंदर डिब्बे और गुमटियां हटाने का आदेश दे दिया है। ऐसा न होने पर डिब्बे अतिक्रमण दस्ते द्वारा हटवा दिए जाएंगे।