फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   After police catch the accused left

आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस ने छोड़ा

Tue, 26 May 2015 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Tue, 26 May 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
After police catch the accused left
युवती को जलाकर मार डालने के मामले में आरोपियों को पुलिस द्वारा पकड़ने के बाद छोड़ दिए जाने की शिकायत मृतका के परिजनों ने जिलाधिकारी से कर न्याय की गुहार लगाई। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला समद नगर निवासी सत्तार खां और उसकी पत्नी अफसरी ने जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह केे दिए पत्र में बताया कि नौ अप्रैल 2015 को उसकी बेटी नाजरीन को उसके ससुराल में आग से जला दिया गया था। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हालत नाजुक होने पर चिकित्कसों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया था। जहां उपचार के दौरान छह मई को उसकी मौत हो गई थी। घटना की रिपोर्ट कोतवाली महोबा में दर्ज कराई गई थी। लेकिन पुलिस ने एक आरोपी को कुछ दिन बाद पकड़कर हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया है। पत्र में बताया कि छूटने से आरोपी मुकदमा वापस लेने और राजीनामा करने के लिए दबाव बना रहे हैं। यही नहीं राजीनामा न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। पत्र में बताया कि कुछ नेताओं के दबाव में आकर पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई न किए जाने से उनके हौसले बुलंद हैं। मृतका के परिजनों ने जिलाधिकारी से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कराकर न्याय दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed