फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   After murder of daughter-in-law, father-in-law committed suicide by hanging himself

Mahoba News: बहू की हत्या के बाद ससुर ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 14 Sep 2024 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 14 Sep 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
After murder of daughter-in-law, father-in-law committed suicide by hanging himself
महोबकंठ (महोबा)। थाना महोबकंठ के चौका गांव में घरेलू विवाद को लेकर बहू की हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इससे बहू की हत्या के बाद ससुर फरार हो गया और कार्रवाई के भय से मध्य प्रदेश की सीमा में खेत पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के सिजहरी गांव निवासी रामकिशन कुशवाहा ने अपनी बेटी माया देवी (32) की शादी वर्ष 2014 में थाना महोबकंठ के चौका निवासी गोपाल कुशवाहा के बेटे रवि कुशवाहा के साथ की थी। शनिवार को माया का शव चारपाई पर खून से लथपथ मिला। उसके गले में गहरे घाव के निशान थे।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता रामकिशन ने ससुर गोपाल व पति रवि पर आए दिन कामकाज को लेकर बेटी को परेशान करने और धारदार हथियार से मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी ससुर गोपाल कुशवाहा व मृतका के पति रवि कुशवाहा पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कार्रवाई के भय से ससुर फरार हो गया। रात करीब नौ बजे उसका शव जिले की सीमा से सटे सरसेड़ गांव में खेत पर नीम के पेड़ से अंगोछे के फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का पाया गया।

घटना से मृतका के तीन बच्चों को रोशनी, रोशन व कृष्णा का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष महोबकंठ राधेश्याम वर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी ससुर के मध्यप्रदेश की सीमा में आत्महत्या करने की जानकारी मिली है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed