फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   After a long wait got Jwaning Letter

लंबे इंतजार के बाद मिला ज्वानिंग लेटर

Wed, 21 Jan 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Wed, 21 Jan 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
After a long wait got Jwaning Letter
मालूम हो कि जिले में वर्ष 2011 में 800 लोगों को नौकरी दिए जाने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी। जिसके तहत टीईटी पास अभ्यर्थियों का मामला अधर में  लटक गया था। तीन साल तक कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने के बाद आखिरकार न्यायालय से बीएड डिग्री धारकों को न्याय मिल गया। और बुधवार को उन्हें नियुक्ति पत्र दिए गए। अभ्यर्थ्यों से मूल प्रमाण पत्र जमा कराने के बाद हलफनामा भी लिया गया। जिससे अभ्यर्थी सारा दिन कागजों की खानापूरी में जुटे रहे।  उल्लेखनीय है कि बुधवार को नियुक्ति पत्र पाने के लिए सुबह से अभ्यर्थियों की भीड़ बीएसए कार्यालय में जुट गई। बीएसए मसीहुज्जमा सिद्दीकी ने अभ्यथियों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो इस गरज से बीआरसी के कई कमरों में 12 कांउटर लगा दिए। जहां पर महिला पुरुषों को अलग अलग कैटेगरी बाइज प्रमाणपत्रों के जमा कराने की व्यवस्था की गई। जिससे अभ्यर्थियों को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई और कांउटर पर ज्यादा देंर तक भीड़ भी नहीं लग सकी। शाम तक चयनित अभ्यर्थियों की सूची चस्पा कर दी गई। इससे पूर्व बीएसए ने सभी लोगों को खानापूरी करने के बावत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed