फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   After a dispute with family, the woman hanged herself

Mahoba News: परिजनों से विवाद के बाद महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 13 Jul 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 13 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
After a dispute with family, the woman hanged herself
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बा कुलपहाड़ में परिजनों से विवाद के बाद महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला गोविंद नगर निवासी वीरेंद्र कुमार की पत्नी सोनम (23) बुधवार की सुबह घर पर थी। तभी परिजनों से कहासुनी हो गई। जिससे नाराज होकर वह घर से चली गई। दोपहर बाद उसका शव इंदौरा मार्ग में पेड़ से रस्सी के सहारे फंदा पर लटकता मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। कोतवाली प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि एक महिला का पेड़ से शव लटकता मिलने की सूचना मिली थी। जांच कराई जा रही है। अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

-------
कोठी तालाब के किनारे मिला नवजात शिशु का शव
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी के ऐतिहासिक कोठी तालाब के किनारे एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लोगों के बीच चर्चा रही कि कोई महिला लोकलाज के भय से नवजात को पैदा होने के बाद फेंक गई। जिससे उसकी मौत हुई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed