{"_id":"68092b97dccf44c07b041811","slug":"after-a-dispute-the-young-man-committed-suicide-by-consuming-poison-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-113928-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: विवाद के बाद युवक ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: विवाद के बाद युवक ने जहर खाकर दी जान
Wed, 23 Apr 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली कुलपहाड़ के कमालपुरा गांव में दूसरे की जमीन पर रखी गुमटी को हटाने के विवाद में युवक ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सीएमएस ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
कमालपुरा निवासी जीतेंद्र सेन (28) पवा तिराहे पर गुमटी रखकर हेयर कटिंग का काम करता है। वह अपनी गुमटी दूसरी की जमीन पर रखे था। जिसका संबंधित व्यक्ति ने किराया मांगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद से आहत युवक ने मंगलवार को जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां बुधवार की सुबह उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
चचेरे भाई अमित व भाई सुखदेव का आरोप है कि इलाज के बाद उसके भाई की हालत में सुधार हो गया था। रात में अचानक हालत बिगड़ने पर वह इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर को चार बार बुलाने गए लेकिन कोई नहीं आया। आरोप लगाया कि समय से इलाज न मिलने के चलते जीतेंद्र की मौत हुई है। गुस्साए परिजनों ने सीएमएस डॉ. पीके अग्रवाल को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।