फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   ae samet 3 ki maut

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता समेत तीन की कोरोना से मौत, 51 संक्रमित निकले

Sat, 08 May 2021 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
ae samet 3 ki maut
महोबा। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। शनिवार को पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता समेत तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 51 नए पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 40 लोग कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम के सिन्हा ने बताया कि जिले में अब तक 3,855 संक्रमित सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही सैंपलों का आंकड़ा तीन लाख 29 हजार 968 पहुंच गया है। 835 मरीज सक्रिय हैं। 726 लोग होम आइसोलेट हैं। जिले में रिकवरी दर 1.30 प्रतिशत है। आज 312 लोगों का टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता बृजबिहारी अग्रवाल समेत तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। अधिशासी अभियंता पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान संक्रमित हो गए थे। जिनका झांसी में इलाज चल रहा था। जिले में अब तक 43 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने व्यक्त किया शोक
महोबा। कलक्ट्रेट सभागार व विकास भवन में अभियंता के निधन पर शोक सभा हुई। इस दौरान डीएम सत्येंद्र कुमार ने कहा कि हमने जिले का एक कर्तव्यनिष्ठ अफसर खो दिया है। जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। शोक सभा में एडीएम रामसुरेश वर्मा, एसडीएम मोहम्मद उवैस, एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग आदि मौजूद रहे।
हेल्प डेस्क को मुहैया कराए मास्क व सैनिटाइजर
महोबा। सहयोगी सेवा संस्थान की अध्यक्ष नेहा चंसौरिया ने शनिवार को जिला अस्पताल पहुंच विश्व हिंदू महासंघ की संचालित हेल्प डेस्क में मास्क, सैनिटाइजर व ग्लव्ज भेंट किए। दिनरात मरीजों की सेवा में जुटे कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा से बातचीत कर अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

टैंकरों से गांव व प्रतिष्ठानों को कराया सैनिटाइज
महोबा/खन्ना। कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में सैनिटाइज का कार्य कराया जा रहा है। प्रशासन व जनप्रतिनिधि इसके प्रभावी नियंत्रण के लिए कार्य करा रहे हैं। शनिवार को अग्निशमन टीम ने थाना कुलपहाड़, चौकी बेलाताल, थाना पनवाड़ी, अजनर, महोबकंठ, चरखारी, खरेला व सूपा चौकी को सैनिटाइज किया। इसी तरह कस्बा खन्ना में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने टैंकरों के माध्यम से गांव व हाईवे में स्थित प्रतिष्ठानों को सैनिटाइज करवाया। इस दौरान लोगों को मास्क व सैनिटाइज के प्रयोग के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed