फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Advice to make wood from cow dung in Gaushala

गोशाला में गोबर से लकड़ी बनवाने की सलाह

Wed, 19 Jan 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Advice to make wood from cow dung in Gaushala
रामकुंड गोशाला का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : MAHOBA
महोबा। जिलाधिकारी ने बुधवार को कलक्ट्रेट भवन के पीछे बनी रामकुंड गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गोशाला का अच्छा संचालन करने के लिए उसे आमदनी से जोड़ना जरूरी है। इस वजह से गोशाला में गोकाष्ट मशीन ( गोबर से लकड़ी बनाने की मशीन) लगवाई जाए।
विज्ञापन

यहां की गायों का नस्ल सुधार भी कराएं जिससे हमारी गायें ज्यादा दूध देने वाली बनें। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने गोशाला में पानी, भूसा, लाइट, सर्दी से गोवंश को बचाने के लिए की गई व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञापन

उन्होंने गायों को गुड़ भी खिलाया। गोशाला संचालक भारत सिंह ने जिलाधिकारी से कहा कि इस गोशाला में चार सैकड़ा से अधिक गोवंश संरक्षित हैं। पर, पानी और लाइट की व्यवस्था अच्छी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने नगरपालिका प्रशासन को इस बारे में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां पर जगह पर्याप्त है इसलिए यहां सोलर पैनल लगवाने का प्रस्ताव तैयार किया जाए। ठंड काफी है इसलिए गोवंश को सर्दी से बचाने के पुख्ता इंतजाम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed