{"_id":"68b741334287b8ea550dfe59","slug":"adms-initiative-is-important-in-running-abhyudaya-coaching-mahoba-news-c-225-1-mah1001-117641-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: अभ्युदय कोचिंग संचालन में एडीएम की पहल अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: अभ्युदय कोचिंग संचालन में एडीएम की पहल अहम
Wed, 03 Sep 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
महोबा। एडीएम वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश के स्थानांतरण पर वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में संचालित निशुल्क अभ्युदय कोचिंग के छात्रों, कॉलेज स्टाफ ने उन्हें विदाई दी। एडीएम का महोबा में कार्यकाल शिक्षा के प्रति लगाव व समर्पण के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का लगातार मार्गदर्शन किया।
विदाई समारोह में छात्र-छात्राओं, महाविद्यालय व अभ्युदय कोचिंग स्टाफ ने एडीएम को अभिनंदन पत्र सौंपा। इसमें कहा कि समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित अभ्युदय कोचिंग में उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को लगातार मार्गदर्शन दिया। पुस्तकालय में किताबों की व्यवस्था, टैबलैब में बिजली बैकअप की सुविधा और उनके व्यक्तिगत प्रयासों से ही जनपद स्तर के अधिकारियों ने अध्यापन कार्य किया। इससे छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने में आसानी हुई। एडीएम ने शिक्षा के प्रति लगाव व समर्पण का अनुपम उदाहरण पेश किया है। निशुल्क अभ्युदय कोचिंग और महाविद्यालय परिवार इस सहयोग को हमेशा अपने स्मृति पटल पर अंकित रखेगा। साथ ही समय-समय पर मार्गदर्शन की भी अपेक्षा रहेगी। इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. प्रदीप कुमार, शैलेष तिवारी, अभ्युदय कोचिंग के कोर्स कोआर्डिनेटर विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।