{"_id":"728951e304f0e4d4be610c0bbd98681c","slug":"admitted-14-couples-married-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुबूल किया 14 जोड़ों ने निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुबूल किया 14 जोड़ों ने निकाह
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Sun, 07 Jun 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल इंडिया मंसूरी समाज के तत्वावधान में सिद्ध गोपाल
विज्ञापन
रिछारिया इंटर कालेज जैतपुर में विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें 14
जोड़ों को काजी-ए-शहर मोहम्मद इस्माइल और हाफिज जब्बार ने निकाह कुबूल
कराया।
काजी ने सभी को पति-पत्नी के हुकूक बताते हुए नई जिंदगी की शुरुआत करने का सलीका बताया। साथ ही पति के अहतेराम और उसके मुकाम की भी जानकारी दी।
मंसूरी समाज द्वारा रविवार को विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें महोबा, हमीरपुर, छतरपुर सहित कई जिलों के लोग शामिल हुए। कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम गड़ौरा निवासी इरफान का निकाह हमीरपुर के ग्राम जरिया निवासी अफसाना के साथ हुआ।
कोतवाली राठ के ग्राम नहदौरा निवासी हाशिम ने राठ के ही बकरई गांव निवासी नईमा खातून के साथ निकाह कुबूल किया। कुलपहाड़ कोतवाली के ग्राम सीगोन निवासी नवाब अहमद ने जैतपुर कस्बे की शाहीन के साथ शादी की। कुल 14 जोड़ों ने निकाह कुबूल कर नई जिंदगी की शुरुआत की।
इस मौके पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. आरए उस्मानी ने दूल्हा दुल्हन को ताउम्र एक दूजे के प्रति मोहब्बत कायम रखने की हिदायत दी। राज्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से फिजूल खर्च से बचत होती है, इस्लाम ने भी फिजूल खर्च की शादी ब्याह में मनाही की है। शादी में दान स्वरूप दुल्हन को बेड, सिलाई मशीन, पंखा, बर्तन, टीवी और सामान मंसूरी समाज की तरफ से दिया गया।
पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत ने कहा कि जनता ने जो स्नेह दिया है, उसको कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर पूर्व मंत्री जावेद इकबाल, सपा जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी, आजाद मंसूरी, अब्दुल सलाम, शकील मंसूरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। सम्मेलन के मीडिया प्रभारी मुजीब खान को राज्यमंत्री ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।