फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   administration,palika,tree,DM,plants

मोक्षधाम में फेंके गए लगने के लिए आए 2,500 पौधे सूखे, हंगामा

Fri, 23 Jul 2021 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
administration,palika,tree,DM,plants
कबरई (महोबा)। हरियाली के लिए आए पौधे जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण रोपित नहीं हो सके। मोक्षधाम में ढाई हजार से अधिक पौधे सूखे पड़े मिले हैं। शुक्रवार को सूचना पर पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने हंगामा करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा कस्बा कबरई में पौधरोपण कराने के लिए नगर पंचायत को छह हजार पौधे दिए थे। नगर पंचायत के जिम्मेदारों ने पौधों को रोपित करवाने की बजाय सुभाष नगर स्थित मोक्षधाम में रखवा दिया। जिनमे से ढाई हजार से अधिक सागौन के कीमती पौधे सूख गए। शुक्रवार को सूचना पर पहुंचे बजरंग दल व अन्य लोगों ने हंगामा काटते हुए विरोध जताया। आरोप लगाया कि मोक्षधाम में प्रतिबंधित गांजे पौधे ट्रीगार्ड लगाकर लगाए गए हैं जबकि कीमतों पौधों में लगाने में किसी ने रुचि नहीं दिखाई। जिससे पौधे सूख गए।
विज्ञापन

कस्बे के ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा, उमेश त्रिपाठी, लक्ष्मीनारायण पाठक, अमित द्विवेदी, बाबू शर्मा, रामेश्वर विश्वकर्मा, अनिल कुमार, नीलेश द्विवेदी आदि ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है। उनका कहना है कि नगर पंचायत द्वारा जितने पौधे बर्बाद कर दिए गए, उनसे कई हजार लोगों को ऑक्सीजन मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी वेद प्रकाश सिंह मामले में अनभिज्ञता जताते हरे। उनका कहना था कि मुझे जानकारी नहीं है, पता कराया जा रहा है। उधर एसडीएम मोहम्मद अवेश का कहना है कि यह बड़ी लापरवाही है। मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सेक्टर मजिस्ट्रेटों की मौजूदगी में किसानों को बांटे गए पौधे
श्रीनगर/पनवाड़ी। पौधरोपण अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में सेक्टर मजिस्ट्रेटों की देखरेख में किसानों को एक-एक सैकड़ा पौधे बांटे गए। इन पौधों को किसान अपने खेतों व खाली पड़ी भूमि में रोपित करेंगे।

पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जिले में सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की थी। जिनकी देखरेख में प्रत्येक ग्राम पंचायत में पौधों का वितरण किया गया। वन क्षेत्राधिकारी रामकिशन यादव ने ग्राम पंचाय भंडरा, डिगरिया, सिजरिया आदि ग्राम पंचायतों में पौधों का वितरण किया। बताया कि किसानों को आम, कटहल, नींबू, अमरूद आदि के फलदार पौधे वितरित किए गए। जिन्हें किसान अपने खेत की मेड़ों में रोपित कर उनकी सुरक्षा करेंगे। पनवाड़ी संवाद के अनुसार कस्बे में वृह्द पौधरोपण अभियान चलाया गया। पनवाड़ी ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में किसानों को पौधे वितरित कर उनका रोपण कराया गया। ग्राम पंचायत जखा में खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार ने पौधरोपण किया। उनके साथ ग्राम प्रधान देवेंद्र राजपूत व किसानों ने दो हजार पौधे लगाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed