फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Action will be done if chaos spreads on Shivratri festival

शिवरात्रि पर्व पर अराजकता फैलाई तो होगी कार्रवाई

Thu, 20 Feb 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Action will be done if chaos spreads on Shivratri festival
चरखारी/अजनर। शिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को थानों में पीस कमेटी की बैठकों का आयोजन किया गया। जिसमें सभी से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की गई। साथ ही पर्व के दौरान अफवाह व अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी परिसर में सीओ दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। जिसमें लोगों से जलाभिषेक व शिव बारात की जानकारी ली। कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाया जाए। पर्व के दौरान यदि कोई अराजकता फैलाता मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे, मौलाना शकील अहमद, मुईनुद्दीन, व्यापार मंडल अध्यक्ष आंनद स्वरूप दमेले, कैलाश ताम्रकार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

अजनर प्रतिनिधि के अनुसार थाना परिसर में थानाध्यक्ष राधेबाबू की अध्यक्षता में क्षेत्र के शिव मंदिरों के पुजारियों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें पुजारियों से समस्याओं व शिवरात्रि पर होने वाले कार्यक्रम की जानकारी ली। उन्होंने किसी प्रकार की समस्या के लिए पुलिस की मदद लेने की अपील की। इस मौके पर एसआई राजेंद्र बुंदेला, एसआई राजेश मिश्रा, नीरज कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे। खन्ना प्रतिनिधि के अनुसार थाना परिसर में शिवरात्रि पर्व को लेकर थानाध्यक्ष सुनील कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। इस मौके पर एसआई रामप्रताप, विनोद सिंह, बलवंत यादव, समाजसेवी उदय भान सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed