{"_id":"61d0a15c4e167c653339d78f","slug":"action-mahoba-news-knp6729927152","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस में सिर्फ सात शिकायतों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस में सिर्फ सात शिकायतों का निस्तारण
विज्ञापन
महोबा/कुलपहाड़/चरखारी। संपूर्ण समाधान दिवस से फरियादियों का मोह भंग होने लगा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शनिवार को महोबा, चरखारी व कुलपहाड़ तहसील में आयोजित समाधान दिवस में कुल 39 शिकायतें आईं। इनमें से मात्र सात का ही निस्तारण हो सका। बाकी शिकायतों को बाद में निपटाने का आश्वासन दिया गया। शनिवार को सदर तहसील में मौजूद अधिकारी समस्या सुनने के बजाए मोबाइल पर व्हाट्सएप पर चैटिंग करने में जुटे रहे।
सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी राम सुरेश वर्मा, एसपी सुधा सिंह व सीडीओ डॉ. हरिचरन ने शिकायतें सुनीं। वहीं चरखारी व कुलपहाड़ में उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने शिकायतें सुनीं। सदर तहसील महोबा से कुल 16 में से 03 शिकायतों, चरखारी में 14 में से 03 और तहसील कुलपहाड़ में 09 में से 01 शिकायत का निस्तारण मौके पर किया गया।
सदर तहसील में भटीपुरा निवासी शिकायतकर्ता कुलदीप कुमार ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि छत्रसाल स्टेडियम के सामने रास्ते को लेकर दो मार्च 2021 को प्रार्थना पत्र दिया था। इसी तरह चार दिसंबर 2021 को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन निस्तारण नहीं हुआ है। मिल्कीपुरा निवासी इदरीस ने शिकायत करते हुए कहा कि बिजली विभाग आरटीआई के तहत जानकारी मांगी थी जो नहीं मिल रही है। अपर जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों का निस्तारण के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
उधर, अपर जिलाधिकारी राम सुरेश वर्मा ने कहा कि समाधान दिवस में सभी जिम्मेदार अधिकारियों को फरियादियों की शिकायतों का सुनना चाहिए। अगर कोई मोबाइल पर चैटिंग कर रहा है तो यह उचित नहीं है। हो सकता है नए वर्ष की वजह से लोगों को ज्यादा मैसेज आ रहे हो देख रहें हो। इस पर रोक लगाई जाएगी।