{"_id":"61cdf80db10d457308581f91","slug":"action-mahoba-news-knp6726409145","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापक निलंबित, तीन का एक दिन का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाध्यापक निलंबित, तीन का एक दिन का वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। विकास खंड चरखारी के प्राथमिक विद्यालय काछिनपुरवा में शैक्षिक माहौल सही न मिलने पर बीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। वहीं, दो सहायक अध्यापक व एक शिक्षामित्र का एक-एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई की है। बीएसए ने बीते दिनों निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर यह कार्रवाई की है।
प्राथमिक विद्यालय काछिनपुरवा का बीएसए सूर्यभान ने बीते दिनों निरीक्षण किया तो कई खामियां उजागर हुईं। निरीक्षण में पाया कि विद्यालय में शैक्षिक वातावरण बच्चों के अनुकूल नहीं हैं। समय से पहले विद्यालय में बच्चों की छुट्टी कर दी जाती है।
अध्यापक उपस्थिति पंजिका में छेड़छाड़ करते हैं। मिशन प्रेरणा, कायाकल्प, दीक्षा एप जैसे कार्यों में उदासीनता बरती जा रही है। विद्यालय में शिक्षण कार्य में अनुशासन हीनता और शिक्षण का माहौल खराब किया जा रहा है। अध्यापक शिक्षण कार्य में रुचि नहीं ले रहे हैं, बेसिक शिक्षक आचार नियमावली का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस पर बीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापक आशुतोष तिवारी को निलंबित कर दिया। वहीं सहायक अध्यापक अनिरुद्ध कुमार मिश्रा व वीरेंद्र सिंह और शिक्षामित्र नीलू विश्वकर्मा का एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई की है।