फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   action

किसानों का समय से भुगतान करने के दिए निर्देश

Thu, 09 Dec 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
action
महोबा। यूपीपीसीयू के प्रबंध निदेशक मनोज दुबे ने गुरुवार को विशिष्ट मंडी सूपा स्थित मूंगफली क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान क्रय केंद्र में मौजूद किसानों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी उपस्थित मिले।
विज्ञापन

अभिलेखों की जांच में पाया कि प्रतिदिन करीब 10 मीट्रिक टन मूंगफली की खरीद की जा रही है। अभी तक 250 मीट्रिक टन मूंगफली की खरीद हो सकी। जिसमें से महज 120.86 मीट्रिक टन मूंगफली की उठान की गई। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए नियमानुसार माल की डिलीवरी कराने और किसानों का समय पर भुगतान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उप निबंधक सहकारिता बांदा दीपक सिंह, डिप्टी आरएमओ रामकृष्ण पांडेय, सहायक निबंधक सहकारिता आरपी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, डीएम मनोज कुमार ने एसडीएम जितेंद्र सिंह के साथ गुरुवार को तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम व वीवीपेट मशीनों को देखा और मतदाता सूची में नाम संशोधन, नाम हटाने व नए मतदाता बनाने के कार्य का भी जायजा लिया। डीएम ने तहसील परिसर की साफ-सफाई व अभिलेखों के रखरखाव के लिए तहसीलदार बालकृष्ण सिंह को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed