फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   action

लहचूरा को विकसित कर झांसी- ओरछा पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाए: मुख्य सचिव

Thu, 14 Oct 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
action
महोबा। प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने गुरुवार को अपने गृह जनपद महोबा पहुंचकर विकास कार्यों का जायजा लिया। लहचूरा बांध से संचालित महोबा जिले की लाइफ लाइन अर्जुन सहायक परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि लहचूरा पर्यटन स्थल को विकसित कर इसे झांसी- ओरछा पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाए। उन्होंने नमामि गंगे की निर्माणाधीन काशी पुरा पेयजल परियोजना का भी निरीक्षण किया। साथ ही कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि कार्य समय पर पूर्ण किया जाए। निरीक्षण के बाद इसके बाद शहर के बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर पहुंचकर परिवार के साथ पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

मुख्य सचिव गुरुवार को कार से झांसी से महोबा पहुंचे। सबसे पहले लहचुरा बांध का निरीक्षण किया। लहचूरा बांध से संचालित महोबा जिले की लाइफ लाइन अर्जुन सहायक परियोजना को देखा। लहचूरा में मुख्य सचिव ने धसान मुख्य नहर को देखा, जिससे हमीरपुर व महोबा जिले के कई इलाकों की सिंचाई होती है। इसके बाद उन्होंने अधीक्षण अभियंता सिंचाई से अर्जुन सहायक परियोजना की विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन

डीएम सत्येंद्र कुमार ने उन्हें विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान मुख्य सचिव ने कंट्रोल केबिन की छत से लहचूरा डैम का विहंगम दृश्य देखा और कहा कि पर्यटन के लिहाज से यह बहुत ही उत्तम जगह है। इसको विकसित किया जाए। डीएम ने बताया कि इस जगह को पर्यटन हब बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस पर मुख्य सचिव ने कहा कि लहचूरा पर्यटन स्थल को विकसित कर इसे झांसी- ओरछा पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसपी सुधा सिंह, एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग, अधीक्षण अभियंता सिंचाई सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, एक्सईएन मोहदा बांध विनय कुमार, एसडीएम कुलपहाड़ राकेश कुमार, सहायक अभियंता सिंचाई विनोद कुमार खरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed