{"_id":"606df4fd8ebc3ed3f712a98b","slug":"action-mahoba-news-knp622150993","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव प्रक्रिया में कड़ाई से करें कोविड नियमों का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव प्रक्रिया में कड़ाई से करें कोविड नियमों का पालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज में पंचायत चुनाव के प्रशिक्षण के दूसरे दिन बुधवार को 1320 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। आठ मतदान कार्मिक प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहे। गैरहाजिर कार्मिकों में विजय अग्रवाल, देशराज, रंजना चौहान, चंद्रप्रकाश, बीरबल, राममनोहर, दानिश कुमार व गजेंद्र पस्तौर हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने इनका एक दिन का वेतन काटने और एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने प्रशिक्षण केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे कार्मिकों को कोविड गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र में स्थापित कोविड केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां 37 लोगों का टीकाकरण व 47 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी थी। इसके बाद उन्होंने विकास खंड कबरई में पर्चा निरस्तीकरण का जायजा लिया। इसमें जांच के बाद प्रधान पद के 59 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के छह आवेदन निरस्त पाए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण ले रहे मतदान कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत निर्वाचन को सकुशल व शांतिपूर्ण कराना मुख्य उद्देश्य है। इसलिए सभी मतदान कार्मिक अपने-अपने कार्य विभाजन के बारे में अच्छी तरह से समझ लें।