{"_id":"6065fde08ebc3edb53730567","slug":"action-mahoba-news-knp620982631","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो एडीओ पंचायत का मार्च माह का वेतन रोका, स्पष्टीकरण मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो एडीओ पंचायत का मार्च माह का वेतन रोका, स्पष्टीकरण मांगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) की फीडिंग ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर समय से अपलोड न करने पर दो एडीओ पंचायत का मार्च महीने का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है। तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण न देने पर कार्रवाई की संस्तुति की चेतावनी दी गई है।
डीपीआरओ संतोष कुमार ने बताया कि दो अक्तूबर से 31 जनवरी के मध्य ग्राम पंचायत विकास योजना की फीडिंग ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर करनी थी, जिसमें फीडिंग का कार्य समय से पूरा नहीं किया गया। सीडीओ डॉ. हरिचरण सिंह ने बैठक व ग्रुप पर संदेश के माध्यम से कई बार फीडिंग कराने के लिए सचेत किया, लेकिन ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर कार्ययोजना की शत-प्रतिशत फीडिंग नहीं हो सकी।
कार्य में लापरवाही पर एडीओ पंचायत विकास खंड पनवाड़ी दयाराम निर्मल व एडीओ पंचायत विकास खंड चरखारी सत्येंद्र भूषण को स्पष्टीकरण देकर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। साथ ही कार्य समय से पूरा न होने पर मार्च माह का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।