फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   action

वरासत के लिए घूस मांगने वाला लेखपाल निलंबित

Thu, 18 Mar 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
action
महोबा। चित्रकूटधाम मंडल के कमिश्नर दिनेश सिंह ने जिले के दौरे के दूसरे दिन विकासखंड कबरई के किडारी गांव का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत सचिवालय में कार्य संचालित न होने पर सचिव प्रीति सिंह को कड़ी फटकार लगाई। वरासत दर्ज न करने तथा एक हजार रुपये घूस मांगने के प्रकरण में लेखपाल सुशील पटेल को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

किडारी गांव के निरीक्षण में कमिश्नर ने गांव के बुजुर्गों, किसानों, दिव्यांगों, महिलाओं व बच्चों से योजनाओं का फीड बैक लिया। ग्रामीणों ने कमिश्नर से शिकायत की कि लेखपाल सुनील पटेल द्वारा वरासत दर्ज करने के लिए एक हजार रुपये की घूस ली जा रही है। बेदखली आदेश के बावजूद अवैध कब्जा नहीं हटवाया गया। गांव के धर्मपाल सिंह की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का लाभ मिलना था, उसमें भी हीलाहवाली की गई। इससे नाराज होकर कमिश्नर ने लेखपाल को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सचिवालय में निर्देशानुसार काम न होने पर वहां की ग्राम विकास अधिकारी प्रीति सिंह को कड़ी फटकार लगाई और दो दिन में पंचायत सचिवालय संचालित कराने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किडारी गांव के विद्यालय में निरीक्षण के दौरान जूते-मोजे का वितरण न होने पर नाराजगी जताई, बीएसए महोबा सूर्यभान सिंह को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। सामुदायिक शौचालय खुला न पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। सचिव को सख्त निर्देश दिए कि सामुदायिक शौचालय नियमित रूप से खोला जाए।

निरीक्षण के बाद मंडलायुक्त ने शहर के रामनगर में मलिन बस्ती, निर्माणाधीन राजकीय बालिका इंटर कालेज, आसरा योजना के अंतर्गत निर्मित आवासों तथा जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। आसरा आवासों में विद्युत कनेक्शन कराकर जल्द आवंटन कराने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल के वार्ड वार्ड नं. 1 में नर्सिंग स्टाफ न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। सीएमओ को सख्त निर्देश दिए कि स्वास्थ्य व्यवस्था में किसी भी प्रकार लापरवाही न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed