फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Across fight the battle of contract employees

आरपार की लड़ाई लड़ेंगे संविदा कर्मचारी

Wed, 16 Mar 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Wed, 16 Mar 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Across fight the battle of contract employees
अस्पताल परिसर में धरना देते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने मांगाें को लेकर आरपार की लड़ाई लड़ने का एलान किया है। इन्होंने नौ सूत्री मांगों के समर्थन में बुधवार को अस्पताल परिसर में धरना  दिया।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मयंक तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत कर्मचारियों को स्थायी किया जाए। कर्मचारियों को महीनों मानदेय नहीं मिलता, इससे इनकेे सामने आर्थिक संकट पैदा हो जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष नवीनीकरण की प्रक्रिया को समाप्त कर एनआरएचएम कर्मियों की नियुक्ति की जाए। राज्य स्वास्थ्य समिति से अनुमति के बिना किसी भी कर्मचारी की संविदा समाप्त नहीं होनी चाहिए। धरना के बाद संघ नेताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें  एनआरएचएम में कार्यरत कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग में समायोजित किए जाने व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत भर्ती हुए संविदा कर्मचारियों को समय से मानदेय दिए जाने की मांग की गई। इस मौके पर आशीष गुप्ता, बशीम अहमद, रामलखन, ममता अहिरवार, धरमवीर सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed