फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Accused of raping woman arrested, two pistols recovered

Mahoba News: महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, दो तमंचा बरामद

Mon, 12 Jun 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 12 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping woman arrested, two pistols recovered
महोबा। कोतवाली कुलपहाड़ के एक गांव में पड़ोसी महिला को घर बुलाकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी के पास से दो तमंचे बरामद किए गए हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला आठ जून की दोपहर घर पर अकेली थी। तभी पड़ोसी धीरेंद्र राजपूत ने महिला को किसी बहाने से अपने घर बुलाकर कमरे में बंदकर दिया था। बाद में आरोपी ने तमंचे के बल पर दुुष्कर्म किया था। किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने 10 जून को आरोपी धीरेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की थी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने चेकिंग के दौरान आरोपी धीरेंद्र को गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से दो तमंचा, दो कारतूस व एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। जिसके आधार पर ऑर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed