{"_id":"62868aa127087c598741e3a7","slug":"accident-police-maut-mahoba-news-knp6977350143","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन ने कार में मारी टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन ने कार में मारी टक्कर, चालक की मौत
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त क्रूजर वाहन।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा/खरेला। हमीरपुर जिले के मुस्करा से बरात लेने जा रही कार में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
थाना मुस्करा के चारथोक गांव निवासी कल्याण सिंह (25) किराये पर कार चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। माता-पिता और तीन भाई दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं। बुधवार की रात बरात की बुकिंग मिलने पर कल्याण सिंह कार लेकर महोबा जिले के सुरहा गांव जा रहा था। ऐंचाना-सुरहा मार्ग में नहर पुलिया के पास तेज रफ्तार कोई वाहन कार में टक्कर मारते हुए निकल गया।
कुछ देर बाद जब अन्य वाहन चालक वहां से गुजरे तो क्षतिग्रस्त कार और उसमें फंसे चालक को देखकर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची थाना खरेला पुलिस ने कार में फंसे कल्याण सिंह को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
बताया जाता है कि उसकी शादी तीन साल पहले ही हुई थी। अभी कोई संतान नहीं थी। घटना से पत्नी चंदा का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना दिल्ली में रह रहे पिता कल्लू, मां प्रेमरानी, भाई दिलीप, अरिमर्दन और करन को दी गई है।