फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   accident

रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो की मौत

Fri, 01 Nov 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
accident
पनवाड़ी (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में पटेल ढाबा के पास रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो जाने से दोनों बाइक सवारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने बस चालक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

थाना पनवाड़ी के ग्राम टोलापांतर निवासी संतोष राजपूत (22) पुत्र जगमोहन राजपूत व नरेंद्र (30) पुत्र कल्लू राजपूत दोनों गुरुवार को बाइक से पनवाड़ी जा रहे थे। तभी रास्ते में पटेल ढाबा के पास राठ डिपो की बस से बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे बाइक चालक संतोष राजपूत बाइक समेत बस में फंसकर एक किमी दूर घिसटता गया। दुर्घटना के बाद बस में बैठे यात्रियों में भी चीख-पुकार मच गई लेकिन किसी तरह बस चालक ने बस को काबू में करके खड़ा किया। तभी मौके पर जुटी भीड़ ने बांदा निवासी चालक रामनरेश की जमकर पिटाई कर अधमरा कर दिया। बाद में पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। इस घटना से गुस्साएं बस के यात्रियों ने भी चालक के साथ अभद्रता की। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा लिया है और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। एक ही गांव की दो लोगों की हुई मौत से ग्रामीणों में खासा गुस्सा है। गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed