फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   accident

हाइवे में बैठे तीन अन्ना पशुओं को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Sun, 25 Aug 2019 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
accident
हाईवे पर तीन अन्ना पशुओं को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
विज्ञापन

- पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के फिकवाए पशुओं के शव
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर (महोबा)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में भंडरा चौराहे के समीप शनिवार की सड़क पर बैठे तीन अन्ना जानवरों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत अन्ना जानवरों को गांव के बाहर फिकवा दिया।

शासन के निर्देश के बाद भी गोशालाओं का निर्माण न होने और अस्थाई गोशाला का संचालन न किए जाने से अन्ना जानवर सड़कों पर अपना डेरा जमाए हैं। भारी संख्या में अन्ना जानवरों के झुंड घूमने से किसान परेशान हैं। मुख्य सड़क पर ही अन्ना जानवरों के डेरा जमा लेने से वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। शनिवार रात भंडरा चौराहे पर सड़क पर बैठे तीन अन्ना जानवरों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, इससे उनकी मौत हो गई। रविवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर पड़े मृत अन्ना पशुओं को उठवाकर गांव के बाहर जंगल में फिकवा दिया। दो दिन पहले कस्बा खन्ना में ट्रक ने टक्कर मारकर तीन अन्ना जानवरों को मौत की नींद सुला दिया था। सड़कों पर अन्ना जानवरों के घूमने से आए दिन मौत हो रही है, लेकिन जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। थानाध्यक्ष श्रीनगर राकेश सरोज का कहना है कि मृत पशुओं को जंगल में फिकवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed