{"_id":"60e3408a8ebc3ec20b218978","slug":"accident-fire-mahoba-news-mahoba-news-knp638465256","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में अचानक लगी आग, यात्री कूदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में अचानक लगी आग, यात्री कूदे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनकुआं (महोबा)। जनपद हमीरपुर के कस्बा राठ से झांसी जा रही रोडवेज बस में हरपालपुर रेलवे फाटक के समीप गियर बॉक्स में अचानक आग लग गई। लपटें उठने पर यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। चालक व परिचालक ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ है।
सोमवार की दोपहर करीब दो बजे रोडवेज बस राठ स्टैंड से 50 सवारियां लेकर झांसी जा रही थी। हरपालपुर रेलवे क्रासिंग के समीप गियर बक्से से धुएं के साथ आग की लपटें निकलनी लगी। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। चालक मुन्ना ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस रोक दी। आग देख कुछ यात्री खिड़कियों से नीचे कूद गए। चालक व परिचालक ने समीप के हैंडपंप से पानी लाकर आग बुझाई।
चालक ने बताया कि इंजन गर्म होने से ऑयल सप्लाई फिल्टर में आग लग गई। जिसे पानी डालकर बुझाया गया। दूसरी बस बुलाकर यात्रियों को रवाना किया गया। एक घंटे तक बस खड़ी रहने से कुछ यात्रियों ने टिकट के रुपये वापस करने को लेकर हंगामा किया। हालांकि घटना में किसी को भी चोटें नहीं आईं।