{"_id":"6284d537df48ba3ff37cde2d","slug":"accident-bike-cow-mahoba-news-knp6973687193","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलगाय से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलगाय से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र में नील गाय से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी।
हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। नैगवां गांव निवासी रामशरण (45) मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था।
वह किसी कार्य से रतौली गया था। मंगलवार की शाम को बाइक से घर लौटते समय रास्ते में कुल्लाई पहाड़ी के समीप अचानक से नीलगाय सामने आ गई और बाइक उससे टकरा गई। हादसे में रामशरण गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को जिला अस्तपाल ले गए, जहां बुधवार को उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई जगरूप ने बताया कि रामशरण विवाहित था लेकिन उसके कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन
घटना से भाई व पत्नी शांति का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।