{"_id":"5d62ced28ebc3e012f27f03b","slug":"accidennt-mahoba-news-knp509565283","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पीड ब्रेकर में बाइक उछलने से सड़क पर गिरी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पीड ब्रेकर में बाइक उछलने से सड़क पर गिरी महिला की मौत
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त डंपर को हटाती जेसीबी मशीन
- फोटो : MAHOBA
श्रीनगर/कबरई। तेज रफ्तार बाइक के स्पीड ब्रेकर में उछलने से उसमें सवार महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। जिला अस्पताल में महिला की उपचार दौरान मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया।
कोतवाली चरखारी के ग्राम बलचौर निवासी सावित्री (32) पत्नी जगदीश अपने पिता खिलइया के साथ बाइक से ग्राम धवाकर गरौठा जा रही थी। तभी ग्राम बिलखी के पास बने स्पीड ब्रेकर में बाइक उछल गई। जिससे महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में पिता उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। हेलमेट न लगाए होने से महिला के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
कबरई प्रतिनिधि के अनुसार कानपुर सागर हाईवे में तेज रफ्तार डंपर कस्बा कबरई स्थित कृष्णा ग्रेनाइट के समीप सड़क किनारे खड़े लोडर से टकरा गया। डंपर की गति तेज होने के चलते उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अजीत पाल (40) पुत्र केवल पाल निवासी घाटमपुर वाहन में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन बुलाकर डंपर को अलग कराया और चालक को बाहर निकालकर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।