{"_id":"61f0447ffe246f14a55ecad8","slug":"accidant-mahoba-news-knp6772679100","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की अज्ञात वाहन ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की अज्ञात वाहन ने कुचला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबरई (महोबा)। थानाक्षेत्र के कबरई-कुनेहटा मार्ग पर मंगलवार की रात तेज रफ्तार वाहन एक किसान को कुचलता हुए निकल गया। हादसे के बाद काफी देर तक शव सड़क पर पड़ा रहा। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम लग गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। तब करीब डेढ़ घंटे बाद यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी।
क्षेत्र के राजीव नगर निवासी सूरज यादव (60) खेतीबाड़ी करते थे। उनका कुनेहटा रोड पर खेत है। मंगलवार की शाम वह खेत में लगी फसल की निगरानी करने के लिए गए थे। रात करीब नौ बजे वह पैदल ही खेत से घर की तरफ लौट रहे थे। उसी दौरान कबरई-कुनेहटा मार्ग पर धरौन गांव के पास तेज रफ्तार वाहन उसे कुचलता हुआ निकल गया। हादसे के बाद काफी देर तक सूरज का सड़क पर पड़ा रहा। इधर हादसे की सूचना पाकर किसान के परिजन व गांव के लोग भी वहां पहुंच गए। इससे मौके पर सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना पाकर कबरई थानाप्रभारी फोर्स के साथ वहां पहुंचे और किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही भीड़ को भी सड़क हटाया। तब कबरई-कुनेहटा मार्ग की यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी। पुलिस के मुताबिक किसान के परिजनों की तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।