फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   accidant

ट्रक का टायर फटने से चालक की मौत

Sun, 02 Jan 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
accidant
कबरई (महोबा)। हमीरपुर जिले के मौदहा से ट्रक लेकर पत्थरमंडी कबरई गिट्टी लेने आए चालक की ट्रक में चढ़ते समय टायर फटने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मौदहा तहसील के फत्तेपुर गांव निवासी जहीर (52) शनिवार की शाम ट्रक लेकर गिट्टी लादने कबरई आया था। रात करीब नौ बजे महोबा रोड स्थित नई मंडी के क्रशर प्लांट में गिट्टी लादने पहुंचा। गिट्टी लोड कराने के पहले क्रशर स्थित धर्मकांटे पर ट्रक का वजन कराया।
विज्ञापन

जैसे ही चालक ट्रक के अगले टायर पर पैर रखकर चढ़ने लगा, तभी टायर फट गया, जिससे चालक उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। क्रशर में मौजूद कर्मचारियों ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed