{"_id":"61cf42698fa6122a4a71ffed","slug":"accidant-mahoba-news-knp672796385","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनवाड़ी (महोबा)। बाइक से घर लौट रहे दंपती को गुरुवार की रात पनवाड़ी के पास किसी बेकाबू वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दिव्यांग पत्नी की मौत हो गई। पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश कर रही है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
पनवाड़ी कस्बा निवासी मनप्यारे कुशवाहा मिठाई की दुकान में काम करता है। गुरुवार को वह अपनी दिव्यांग पत्नी ज्ञानदेवी (38) के साथ किसी कार्य से बाइक से महोबा आया था। रात लगभग आठ बजे घर वापस लौटते समय पनवाड़ी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से बाइक सवार दंपती उछलकर सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गए। राहगीरों ने घायल दंपती को सीएचसी पनवाड़ी में भर्ती कराया। वहां से दोनों को झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। झांसी ले जाते समय रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से पुत्र हिमांश व पुत्री प्रीति, मोहनी, माही और सोनम का रो-रोकर हाल बेहाल है।