{"_id":"61be2a24099a984a2d73412f","slug":"accidant-mahoba-news-knp6703447159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में दस लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में दस लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दो किशोर समेेत दस लोग घायल हो गए। घायलों को यूपी 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
सीमा से सटे जनपद छतरपुर के पृथ्वीपुरा गांव निवासी विजय (19) गांव के ही अखिलेश (17) व अजय (18) के साथ बाइक से शनिवार की दोपहर मोबाइल-ईयरफोन खरीदने के लिए महोबा आ रहे थे। तभी रास्ते में होटल हंड्रेड पाम के पास सामने से आ रहे चार पहिया वाहन के एकाएक मुड़ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे तीनों घायल हो गए। पीआरवी जवानों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में लाया गया।
वहीं छिकहरा निवासी सियाराम (50) घर वापस लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे बाइक सवार विनोद (20) ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। इसी तरह शेरगढ़ पनवाड़ी मातादीन (28), सिजरिया निवासी कल्लू (07), बलदेवनगर निवासी बाबूलाल (38), बगरौन निवासी कप्तान सिंह (30) व कोमल सिंह (29) अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।