{"_id":"609819b08ebc3e4d1212ea61","slug":"accidant-mahoba-news-knp6275582143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू वाहन की टक्कर से पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू वाहन की टक्कर से पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की मौत
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर हाईवे पर लवकुशनगर तिराहा के पास शनिवार की रात किसी बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी की मौत हो गई। वह भतीजी की शादी में कुछ सामान कम पड़ने पर बाइक से लेने गया था। लौटते समय हादसे में मौत होने से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दुर्घटना के समय बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
शहर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी हरिलाल श्रीवास का पुत्र रमेशचंद्र (42) पीडब्ल्यूडी कार्यालय में चालक के पद पर तैनात था। शनिवार की रात उसकी भतीजी की शादी थी। कुछ सामान कम पड़ने पर रात करीब नौ बजे रमेशचंद्र बाइक से बाजार गया था। लौटते समय लवकुशनगर तिराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक भाग गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी नाजुक हालत देखकर डॉक्टरों ने झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश कर रही है। युवक की मौत से उसकी पत्नी सुशीला, तीन पुत्रियां आरती, सविता व कविता और दो पुत्र शिवम व दिलीप का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
उधर, अन्य सड़क दुर्घटनाओं में छानीकला निवासी मिड़िया (50) व बराय खरेला निवासी रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।