फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   accidant

निर्माणाधीन कुआं धसकने से दो श्रमिकों की मौत

Fri, 09 Apr 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
accidant
बेलाताल (महोबा)। अजनर थाना क्षेत्र के महुआबांध गांव में शुक्रवार को निर्माणाधीन कुआं धसकने से चार श्रमिक मलबे में दब गए। पुलिस ने गांव वालों की मदद से दो घंटे के रेस्क्यू आपरेशन के बाद मलबे में दबे श्रमिकों को बाहर निकाला, तब तक दो श्रमिकों की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल दो श्रमिकों को सीएचसी जैतपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

महुआबांध गांव निवासी मन्नू अहिरवार के खेत में कुएं की खुदाई चल रही। निर्माणाधीन कुएं में शुक्रवार को आठ श्रमिक काम कर रहे थे। 20 फीट गहरे कुएं में चार श्रमिक नीचे खुदाई कर रहे थे। चार श्रमिक ऊपर खड़े होकर रस्सी के सहारे मिट्टी बाहर निकाल रहे थे। दोपहर तकरीबन 12 बजे खुदाई के दौरान कुआं धसक गया। मिट्टी व पत्थर गिरने से नीचे काम कर रहे चारों श्रमिक मलबे में दब गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष अजनर श्याम प्रताप पटेल फोर्स के साथ पहुंचे और रेस्क्यू आपरेशन शुरू कराया। रस्सी के सहारे चारपाई डालकर मलबा हटाने के बाद चारों श्रमिकों को बाहर निकाला गया। हादसे में महुआबांध गांव निवासी पुन्ना अहिरवार के पुत्र रामसेवक (35) व राजाराम के पुत्र ग्यासीलाल (30) की मौत हो गई। रामनारायण (32) व कमलेेश (28) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसडीएम कुलपहाड़ मोहम्मद उवैस, तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा व नायब तहसीलदार राधेश्याम गौड़ ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। कुआं धसकने का कारण पथरीली मिट्टी बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed